Site icon The Varta

मंदिर में लड़की के साथ की शादी फिर दोस्‍त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म… फोटो VIRAL

रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत कुकुई गांव के युवक द्वारा अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक ने इससे पहले किशोरी से एक मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक ने किशोरी की तस्वीर भी वायरल कर दी। किशोरी ने इस संबंध में ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित फरार है।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि कुकुई के युवक घनश्याम महतो ने पहले उससे दोस्ती की। उसकी दोस्त कॉलेज में पढऩे के दौरान हुई। बाद में घुमाने के लिए हुंडरू फॉल ले गया। रास्ते में एक मंदिर में उसने उसकी मांग भरी। दूसरे दिन उसे लेकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद घनश्याम अपने बारीडीह निवासी एक मित्र सूरज महतो के साथ उसे घुमाने ले गया, जहां दोनों ने जंगल में उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ ली गई तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

Exit mobile version