Site icon The Varta

JPSC Final Result : झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत ने हासिल किया पहला स्थान, देखिए पूरी LIST

JPSC final result, JPSC Final Result, जेपीएससी रिजल्ट, जेपीएससी का रिजल्ट जारी, जेपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत, ashish akshat, jpsc topper ashish akshat, jpsc jharkhand result, jharkhand jpsc reuslt

JPSC Final Result : झारखंड लोक सेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी https://www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। jpsc.gov.in पर सफल अभ्यर्थियों के नाम व उनके रोल नंबर की लिस्ट अपलोड कर दी गई है। झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत 342 पदों पर भर्ती होनी थी जिसके लिए 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। आपको बता दें कि जेपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल हुए 864 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। मेन्स एग्जाम व इंटरव्यू के प्राप्तांक के आधार पर अंतिम रूप से चयनितों की सूची जारी की गई है।

झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 परिणाम में देखा जा सकता है कि आशीष अक्षत पहले, अभय कजरू दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे, गौतम गौरव चौथे और श्वेता पांचवे स्थान पर हैं। छठे स्थान पर राहुल कुमार विश्वकर्मा, सातवें पर रोबिन कुमार, 8वें पर संदीप प्रकाश, 9वें पर स्वाति केशरी और 10वें पर राजीव रंजन हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के लिए आवदेन फरवरी 2024 में लिए थे। डिप्टी कलेक्टर के 207 और डीएसपी के 35 पद समेत कुल 342 वैकेंसी थी। भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट दी गई थी। रिक्त पदों में 155 पद अनारक्षित थे। वहीं 88 पद एसटी, 31 एससी, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग , 24 पिछड़ा वर्ग व 29 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित थे।

आपको बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों को बार-बार सड़कों पर उतरना पड़ा। मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू और फिर फाइनल रिजल्ट तक प्रक्रिया में लगातार देरी और अस्पष्टता को लेकर आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे। अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन में पारदर्शिता, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया, उत्तर कुंजी की शुद्धता और परिणामों की समयसीमा को लेकर काफी आक्रोश व्यक्त किया था।

Exit mobile version