Site icon The Varta

SUMMER FRUITS: गर्मियों में जरूर खाएं ये 5 फल, बीमारियों को करें बाय बाय

summer fruits, fruits benefits, mango, lichi, ananas, watermelon, summer fruit choice, summer fal, समर फल, गर्मी फल, फल

Summer Fruits: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। फल का सेवन इस मौसम में बढ़ाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इसके अलावा इस मौसम में कई ऐसे फल भी आते हैं, जो इस मौसम में आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं। इनका सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और साथ ही ये गर्मियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं

तरबूज

लू को मात देने के लिए तरबूज का सेवन काफी जरूरी है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है

आम

फलों का राजा आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस फल का इस्तेमाल कई तरह की रेसिपी में किया जाता है। मैंगो शेक और खट्ठी-मिट्ठी चटनी से लेकर सलाद भी बनाए जाते हैं। इस मौसम में आम के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य कर सकते हैं, यह आंखों की सेहत के लिए भी लाभदायक है

खरबूजा

यह फल सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है

लीची

लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। यह बहुत ही स्वादिष्ट रसीला फल है। इसमें पानी भरपूर होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए भी अच्छा फल माना जाता है

अनानास

अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है। इसिलिए गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए अनानास का सेवन अवश्य करें

इसे भी पढ़ें: Tesla CEO Elon Musk: ‘मेरा वक्त खत्म हो गया…’, डोनाल्ड ट्रंप की सरकार से अलग हुए एलन मस्क

Exit mobile version