रोहित ODI ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’, विराट को ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ का मिला अवार्ड

ICC अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा को ICC मेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं बेन स्टोक्स को आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। कप्तान विराट कोहली को आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का अवॉर्ड दिया गया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड मिलने से कोहली काफी हैरान हैं। कोहली को 2019 विश्व कप के दौरान दर्शकों को स्टीव स्मिथ की हूटिंग से रोकने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। स्मिथ गेंद से छेड़खानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे थे। इस अवॉर्ड के मिलने पर कोहली ने कहा है कि बरसों से गलत चीजों के कारण कटघरे में रहने के बाद आईसीसी ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ पुरस्कार मिलने से वह हैरान हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *