अमिताभ बच्चन के बाद अब अनुपम खेर की मां, भाई और भाभी कोरोना पॉजिटिव

अनुपम खेर

कोरोना अपडेट : कोरोना ने बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां को भी अपने चपेट में ले लिया है… अनुपम खेर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी की उनकी मां, भाई और भाभी सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.. जबकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.. उहोने सभी से सावधानी बरतने की अपील भी की है..

कोरोना का प्रकोप पुरे देश में लगातार बढ़ते जा रहा है… और अब इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है… कल देर रात अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसकी जाकारी उन्होंने ट्वीट करके दी… फिलहाल अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में इलाजरत हैं…

 

 

इसे भी पढें : Amitabh Bachchan Corona Positive : अमिताभ बच्चन और अभिषेक निकले कोरोना पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती