JAC Result रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 27 मई, 2025 को सुबह 11:30 बजे झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया। इस साल कुल 91.71 प्रतिशत बच्चों ने झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास कर ली है जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा अधिक है। 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 90.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जैक 10वीं रिजल्ट 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करने के साथ ही कुल झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, झारखंड 10वीं रिजल्ट लड़कों का पास प्रतिशत, जैक 10वीं रिजल्ट 2025 लड़कियों का पास प्रतिशत, झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स लिस्ट भी जारी क्र दिया गया है
12th का रिजल्ट जल्द जारी किया जायेगा
10th क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद 12th का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मई तक JAC 12th Result 2025 जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल जल्द ही साझा की जाएगी। झारखंड बोर्ड 12th परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष 11 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2025 तक करवाया गया था जिसमें 3,44,822 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। जैक बोर्ड 12th रिजल्ट की घोषणा होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉपर्स लिस्ट स्ट्रीम वाइज जारी की जाएगी। टॉप पोजीशन हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा
JAC Result
इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F05: Samsung ने 8 हजार से भी कम दाम में लॉन्च किया सबसे तगड़ा Smartphone, फीचर उड़ा देंगे होश