Lalu Yadav Grandson Name: लालू यादव ने पोते का नाम क्यों रखा ‘इराज’? जानिए क्या होता है इसका मतलब

Lalu Yadav Grandson Name: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से दादा बन गए हैं। इस खुशी के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने पोते के नाम का ऐलान भी किया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को बताया कि परिवार ने उनके पोते का नाम ‘इराज’ रखा है।

क्या होता है इराज का मतलब?

तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव ने बताया कि बताया कि उनके पोते का नाम इराज है। लालू यादव के इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इस नाम का मतलब पूछ रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल इराज शब्द का अर्थ होता है- इराज का मतलब भगवान हनुमान, फूल,प्यार होता है। इराज का भगवान का नाम है।

लालू प्रसाद यादव ने बताया कि हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मेरे और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है। तेजस्वी और राजश्री ने उनका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है।

क्यों रखा इराज नाम ?

लालू यादव ने आगे लिखा कि कात्यायनी का जन्म कात्यायनी अष्टमी पर हुआ था,जो शुभ नवरात्रि का छठा दिन है और यह छोटा सा आनंद मंगलवार के बजरंग बली हनुमान जी के दिन पैदा हुआ है, इसलिए उसका नाम ‘इराज’ रखा गया है। आपके शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! नवजात और उसकी मां दोनों ठीक है।

बता दें कि कल बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे के साथ आशीर्वाद मिला। इससे पहल मार्च, 2023 में तेजस्वी यादव के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ था। जिसका नाम कात्यायनी है।परिवार के एक सदस्य के अनुसार, राजश्री पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के जिस निजी अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं शिशु का जन्म हुआ। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मंगलवार को अस्पताल जाकर यादव से मुलाकात की।