Drishyam के निर्देशक के निधन की खबर झूठी, सोशल मीडिया पर चला अफवाहों का खेल

Drishyam

Drishyam: बॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता- निर्देशक निशिकांत कामत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैल रही है। कुछ न्यूज वेबसाइट ने उनकी मौत की खबरें देखने को मिली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि Drishyam के निर्देशक निशिकांत कामत इस समय हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह वेंटिलेटरपर हैं। उनकी हालत के बारे में बॉलीवुड के कई सितारों ने बताया है और उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है।

निशिकांत कामत मराठी और बॉलीवुड फिल्मों से मशहूर निर्देशक है। उनके निधन की खबर को अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर फर्जी बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘निशिकांत कामत वेंटिलेटर पर हैं और अभी भी जिंदा हैं। उनके लिए प्रार्थन करनी चाहिए।’ वहीं फिल्म सत्यमेव जयते के निर्देशन मिलाप झवेरी ने भी निशिकांत कामत की मौत की खबर को फर्जी बताया है।

बता दें कि निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। निशिकांत कामत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें काफी नाम कमाया। फिल्म डोंबिवली फास्ट मराठी सिनेमा की शानदार फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया था।

निशिकांत कामत ने दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। निशिकांत कामत एक निर्देशक के अलावा शानदार कलाकार भी हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में उनकेनिगेटिन किरदार की खूब चर्चा हुई थी। इसके अलावा निशिकांत कामत ने डैडी, जुली 2 और भावेश जोशी में भी अभिनय किया था।

इसे भी पढें : Sushant Singh Rajput को मिलेगा नेशनल अवार्ड, स्पेशल केटेगरी में किया जा सकता है सम्मानित