Sushant Singh Rajput को मिलेगा नेशनल अवार्ड, स्पेशल केटेगरी में किया जा सकता है सम्मानित

नई दिल्ली : Sushant Singh Rajput को हाल ही में कैलिफोर्निया असेंबली की ओर से सम्मानित किया गया है. सुशांत के समाज में जबरदस्त योगदान के लिए उनको यह सम्मान दिया गया है. अब यह कहा जा रहा है कि दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput को इस साल नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. हालांकि नेशनल अवॉर्ड्स में उनको एक विशेष तरीके से सम्मानित किया जाएगा.

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार सुशांत को मिलने जा रहे नेशनल अवॉर्ड की सटीक केटेगरी का अभी खुलासा नहीं हुआ है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक करीबी सूत्रों ने कहा है कि मान्यता की प्रकृति जल्द ही तैयार की जाएगी.

राष्ट्रीय पुरस्कारों में स्पष्ट रूप से सम्मानित किए जाने के अलावा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को एक अलग उत्सव के रूप में मनाने की योजना भी सरकार द्वारा बनाई जा रही है. जहां तक राष्ट्रीय पुरस्कार का सवाल है, यह भारतीय सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए एक विशेष सम्मान के रूप में दिया जाएगा.

इसे भी पढें : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास