पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना के 48,916 नए मामले, 757 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 48,916 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. यह नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13,36,861 पर पहुंच गई है. जबकि एक दिन में 757 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 31,358 हो गई है. इसके अलावा भारत में अभी कोरोना वायरस से संक्रमित 4,56,071 मरीज इलाजरत हैं.