Saryu Roy का बड़ा खुलासा, अवैध खनन की दी जानकारी, मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

saryu roy
The Varta – जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय (Saryu Roy) ने सूबे झारखंड के मुख्यमंत्री को ट्वीट कर अवैध खनन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
 
अपने ट्वीट में लोह अयस्क के अवैध खनन के बारे में अहम जानकारी दी है. सरयू राय ने अपने ट्वीट में एक कंपनी के बारे में बताया है जिसने दिनांक 01 अप्रैल, 2017 से 31 दिसम्बर 2017 तक सारंडा में लौह अयस्क का अवैध खनन किया है.

 
उन्होंने तब के खान सचिव और खान मंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा है की ये सारा खेल उनकी जानकारी में हो रहा था… वहीं सरयू राय ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ये बात बताते हुए इसपर कार्रवाई करने की बात भी कही है…