• Fastest Growing News Portal
Tuesday, 13 January, 2026
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta

CBSE Exam Cancelled Latest News : CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द, 10वीं, 12वीं की होने वाली शेष परीक्षाएं रद्द

CBSE Board Class 10, Class 12 Remaining Exam Date 2020 Latest News Updates

admin by admin
25/06/20
in Education
CBSE Exam Cancelled Latest News : CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द, 10वीं, 12वीं की होने वाली शेष परीक्षाएं रद्द

CBSE Board Class 10, Class 12 Remaining Exam Date 2020 Latest News Updates: देश भर के CBSE बोर्ड के छात्र जो अगले महीने से होने जा रही परीक्षाओं पर अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे थे उनका इंतजार खत्‍म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE 01 जुलाई से बचे हुए विषयों की परीक्षा आयोजित नहीं कराएगा। बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के बीच छात्रों के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस दौरान कई बैठकें कर बगैर परीक्षा के रिजल्‍ट जारी करने पर भी विचार किया है और आज 25 जून को बोर्ड की तरफ से अंतिम फैसला लिया गया।

परीक्षाएं रद्द होने का अर्थ है कि अब छात्रों को इंटर्नल मार्किंग के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा कराने के अपने फैसले पर टिका रहता तो 01 जुलाई से परीक्षाएं आयोजित की जाती जिसमें छात्रों को संक्रमण के दौर में परीक्षा देने जाना पड़ता। बोर्ड के इस फैसले के संबंध में हर ताजा जानकारी के लिए उम्‍मीदवार इसी पेज पर अपनी नज़र बनाकर रखें।

9वीं और 11वीं के छात्र ऐसे होंगे पास
कोरोनावायरस महामारी के चलते पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए विदेशों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की लंबित परीक्षाएं नहीं आयोजित की जाएंगी। 9वीं और 11वीं क्लास के स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट्स, टेस्ट, टर्म एग्जाम आदि के आधार पर पास करने के लिए कहा गया है।

CBSE बोर्ड छात्रों को दे रहा है ई-लर्निंग की सुविधा
लॉकडाउन के दौरान शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, लेकिन सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य कई बोर्ड ने इससे निपटने के लिए ई-लर्निंग का तरीका निकाला है। ई-लर्निंग के जरिए छात्र अपने घरों में रहकर भी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
रेगुलर छात्रों के लिए- जो स्‍टूडेंट्स हॉस्टल में रह रहे थे या जिनकी शिक्षा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित की गई थी या जो अपने स्कूल के जिले से किसी दूसरे जिले में स्थानांतरित हो गए हैं, उन्हें अपना परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी जाएगी।प्राइवेट छात्रों के लिए – जो उस जिले में नहीं हैं जहां उनका परीक्षा केंद्र पड़ता है, वे परीक्षा केंद्र के परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अपने शहर से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति
इसके अलावा, जो छात्र कोरोनोवायरस महामारी के कारण किसी अन्‍य शहर में फंसे हुए हैं उन्‍हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के अनुसार उसी शहर से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

LIVE CBSE Board 10th, 12th Exam Date 2020: कंटेनमेंट ज़ोन में नहीं होंगे एग्‍जाम

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं पहले तय किए गए एग्‍जाम सेंटर्स के बजाय छात्रों को अपने स्‍कूल में ही होगी। ऐसे स्‍कूल जो कंटेनमेंट ज़ोन में आते हैं, वहां परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। कंटेनमेंट ज़ोन में एग्‍जाम सेंटर न बनाने का फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है।

LIVE CBSE Board 10th, 12th Exam Date 2020: पूरी हो चुकी हैं परीक्षा की तैयारियां

बोर्ड ने परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड का कहना है कि लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद केवल महत्‍वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और वे भी बगैर ज्‍यादा समय खर्च किए। 01 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

छात्रों की JEE Main, NEET 2020 परीक्षा स्‍थगित करने की भी मांग
देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों ने केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से JEE Main, NEET 2020 परीक्षा स्‍थगित करने की मांग की है। छात्रों ने केन्‍द्रीय मंत्री को टैग करते हुए ट्विटर पर परीक्षा स्‍थगित करने को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं।

इंटर्नल मार्किंग के आधार पर बन सकता है रिजल्‍ट
यदि बोर्ड परीक्षाओं को निरस्‍त करने का फैसला लेता है तो इंटर्नल परीक्षाओं के मार्क्‍स के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया जाएगा। यह सुझाव दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को दिया था।

बोर्ड ने जजों की बेंच से कही ये बात
सॉलिसिटर जनरल ने जजों की बेंच से कहा कि वे छात्रों और अभिभावकों की चिंता समझते हैं। बैठक अपने अंतिम दौर में है और परीक्षा कराने का लेकर फैसला सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखकर लिया जाएगा।

Previous Post

युवराज सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों का फीमेल वर्जन बनाकर पूछा- आप किसे बनाओगे अपनी GF?

Next Post

सुशांत सिंह के बाद अब 16 साल की TikToker 'Siya Kakkar' ने की आत्महत्या... VIDEO

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

Available on

About us     Advertise with us     Contact us    Terms of use
© 2020 The Varta. All Rights Reserved.



[t4b-ticker]
  • Home
  • Latest News
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Tech
  • India
  • Sports
  • Lifestyle
  • Breaking
  • Education
  • Articles
  • Videos
No Result
View All Result