झारखंड कारा सेवा के 14 पदाधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी, गृह विभाग ने अधिसूचना निकाली

Ranchi: झारखंड कारा सेवा से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड कारा सेवा के 14 पदाधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची (Final Merit List) जारी कर दी है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

आपत्तियों की जांच के बाद जारी हुई सूची

अंतिम वरीयता सूची जारी करने से पहले गृह विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को
आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। विभाग को प्राप्त आपत्तियों की विस्तृत जांच और समीक्षा के बाद यह अंतिम सूची जारी की गई। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमानुसार पूरा किया गया है।


📌 अंतिम वरीयता सूची में शामिल 14 पदाधिकारियों के नाम

  • तुषार रंजन गुप्ता

  • भगीरथ कारजी

  • हामिद अख्तर

  • नरेंद्र प्रसाद सिंह

  • अजय कुमार प्रजापति

  • जितेंद्र कुमार

  • हिमानी प्रिया

  • अजय कुमार

  • बेसरा रॉबर्ट निशांत

  • कुमार चंद्रशेखर

  • सुनील कुमार

  • मेंनसन बरवा

  • राजमोहन राजन

  • चंद्रशेखर सुमन


आगे क्या?

सूत्रों के मुताबिक, अंतिम वरीयता सूची जारी होने के बाद अब इन पदाधिकारियों की नियुक्ति और पदस्थापन से जुड़ी आगे की आधिकारिक कार्रवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे राज्य की कारा सेवा व्यवस्था को मजबूती मिलने की संभावना है।