रांची: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा स्थित डैम साइड इलाके में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।