• Fastest Growing News Portal
Tuesday, 13 January, 2026
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta

टूटा रिकॉर्ड : 12 साल में सबसे कम गर्मी, इसके चार मुख्य कारण…

15 मार्च तक पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा... बादल, बारिश और उत्तरी हवा के कारण ठंड महसूस होती रही

admin by admin
13/05/20
in India
टूटा रिकॉर्ड : 12 साल में सबसे कम गर्मी, इसके चार मुख्य कारण…

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पिछले 12 साल के मुकाबले इस बार गर्मी उतनी असरदार नहीं है। अप्रैल का आखिरी दिन छोड़ दें तो मार्च के 31 और अप्रैल के 29 दिनों में से ज्यादातर दिन तापमान सामान्य से कम ही रहा। कुछ दिन तापमान सामान्य स्तर पर रहा। अप्रैल के केवल आखिरी दिन पारा 41 डिग्री पर गया था। अब मई भी उसी ट्रैक पर चलता दिख रहा है। मई के सात में से दो दिन तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। बाकी दिन औसत के करीब या एक डिग्री अधिक रहा। अगले सात दिन तापमान सामान्य रहने के आसार हैं।

गर्मी असरदार न होने के ये है चार कारण 
1. हर 10 दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
2. अरब सागर, बंगाल की खाड़ी में बनी नमी बादल के रूप में दिख रही।
3. राजस्थान की गर्म हवाओं से तपन होती है। इस बार ऐसा नहीं है।
4. लॉकडाउन में वाहन बंद पड़े हैं। इससे भी राहत है। (मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के मुताबिक)

लॉकडाउन इफेक्ट
15 मार्च तक ठंड बारिश : इस बार 15 मार्च तक पारा सामान्य से लगभग 5 डिग्री तक कम रहा। बादल, बारिश और उत्तरी हवा के कारण ठंड महसूस होती रही। इसके बाद मौसम कुछ सुधरा, पर पारा 30 डिग्री तक ही पहुंचा।
आगे क्या : अगले 5 दिन में कहीं बारिश मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे का कहना है कि अगले पांच दिन भी कहीं-कहीं बारिश, बादल छाए रहेंगे। इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे, हवा चलेगी। लेकिन तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा।

इसे भी पढें : PM MODI SPEECH ON CORONA LIVE : पीएम मोदी ने किया 20 लाख के आर्थिक पैकेज का ऐलान

12 साल में अप्रैल का तापमान 

वर्ष तारीख तापमान
2008 28 व 30 41.3 डिग्री
2009 30 43.6 डिग्री
2010 18 42.2 डिग्री
2011  27 व 29 40.8 डिग्री
2012  3 व 10 40.2 डिग्री
2013 30  41.0 डिग्री
2014 28 40.8 डिग्री
2015  21 42.0 डिग्री
2016 16 व 30  41.0 डिग्री
2017 18 41.6 डिग्री
2018  29 42.1 डिग्री
2019  24 43.5 डिग्री
2020 30  41.0 डिग्री

12 साल में मई का मिजाज 

वर्ष तारीख तापमान
2008 24 व 27 43.7 डिग्री
2009 15 और 22 43.2 डिग्री
2010 22 44.2 डिग्री
2011 19 42.5 डिग्री
2012 26 42.0 डिग्री
2013 20 42.8 डिग्री
2014  30  43.2 डिग्री
2015 19 43.5 डिग्री
2016 19  44.5 डिग्री
2017  26  42.8 डिग्री
2018 29 43.2 डिग्री
2019 29 व 31 42.5 डिग्री
Previous Post

PM MODI SPEECH ON CORONA LIVE : पीएम मोदी ने किया 20 लाख के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Next Post

OnePlus से Samsung तक, भारत में सस्ते हो गए ये स्मार्टफोन्स

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

Available on

About us     Advertise with us     Contact us    Terms of use
© 2020 The Varta. All Rights Reserved.



[t4b-ticker]
  • Home
  • Latest News
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Tech
  • India
  • Sports
  • Lifestyle
  • Breaking
  • Education
  • Articles
  • Videos
No Result
View All Result