• Fastest Growing News Portal
Tuesday, 13 January, 2026
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta
  • India
  • World
  • Politics
  • Education
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Tech
  • Lifestyle
No Result
View All Result
The Varta

दुश्मन को दहलाने 29 जुलाई को आएगा Rafael, अंबाला एयरबेस पर तैनात होंगे 5 विमान

इंडियन एयर फोर्स ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के ऑफिसर्स ने Rafael की तकनीकी पेचीदगियों को समझने के लिए इसकी व्यापक ट्रेनिंग ली है

admin by admin
21/07/20
in India
rafael

नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स ने कहा है कि भारतीय वायुसेना के ऑफिसर्स ने Rafael की तकनीकी पेचीदगियों को समझने के लिए इसकी व्यापक ट्रेनिंग ली है. एयर फोर्स के अधिकारियों ने इस फाइटर विमान की उच्च मारक क्षमता का गहराई से अध्ययन किया है और अब वे इस पर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

29 जुलाई को 5 Rafael विमान भारत को मिलेंगे

अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना में होंगे शामिल

29 जुलाई को 5 Rafael लड़ाकू विमानों की डिलीवरी

भारतीय वायुसेना के लिए 29 जुलाई का दिन खास होने वाला है. उम्मीद है कि इसी दिन भारत को 5 राफेल लड़ाकू विमानों की सप्लाई मिल जाएगी. उसी दिन अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर इसे वायुसेना में शामिल कर लिया जाएगा.

rafael

इसे भी पढें : अब धोखाधड़ी करने वालों की खैर नहीं, मोदी सरकार ने लागू कर दिया नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम

पोटेंट मेट्योर और स्कैल्प मिसाइल प्रणाली से लैस

राफेल लड़ाकू विमान पोटेंट मेट्योर और स्कैल्प मिसाइल प्रणाली से लैस है. ये भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में व्यापक इजाफा करेंगे.

मेट्योर सिस्टम दुश्मन को हवा से हवा में ही मार गिराने की तकनीक है, जबकि स्कैल्प लंबी दूरी का क्रूज मिसाइल है. इसे इस विमान से ही लॉन्च किया जा सकता है ये मिसाइल दुश्मन के स्थिर और गतिशील लक्ष्यों को अंदर तक जाकर भेद सकता है.

भारत की जरूरतों के मुताबिक किए गए बदलाव

राफेल लड़ाकू विमान में भारत की जरूरतों के मुताबिक कई और बदलाव और संवर्धन किए गए हैं. इन खासियतों पर एयर फोर्स के ऑफिसरों को विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है. उन्हें न सिर्फ इसकी ऑपरेशनल जानकारी दी गई है बल्कि रख-रखाव और मरम्मत के बारे में भी बताया गया है.

59000 करोड़ की भारी भरकम डील

बता दें कि भारत सरकार ने 2016 में फ्रांस सरकार से 59000 करोड़ के भारी भरकम सौदे में 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदने की डील की थी. इसे लेकर देश की राजनीति में भूचाल आ गया था. विपक्ष ने सरकार पर अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा कीमतों पर इन विमानों को खरीदने का आरोप लगाया था.

Previous Post

रांची: ट्रैक्टर से बालू के उठाव पर हेमंत सोरेन सरकार का यू-टर्न, अब सभी वाहनों से होगी बालू की ढुलाई

Next Post

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, किडनी और लिवर फंक्शन में थी दिक्कत

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

Available on

About us     Advertise with us     Contact us    Terms of use
© 2020 The Varta. All Rights Reserved.



[t4b-ticker]
  • Home
  • Latest News
  • Politics
  • Entertainment
  • Business
  • Tech
  • India
  • Sports
  • Lifestyle
  • Breaking
  • Education
  • Articles
  • Videos
No Result
View All Result