जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बुधवार (24 जून 2026) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सिंबली इलाके में सुकराला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, हुआ हादसा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मिनीबस सुकराला माता मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिंबली क्षेत्र में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। सड़क संकरी और ढलान वाली होने के कारण बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
अधिकारियों के अनुसार मिनी बस में सवार होकर सभी लोग सांबा से सुकराला माता मंदिर जा रहे थी, तभी सिंबली में ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में लुढ़क गई, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने आगे बताया कि बचाव अभियान पुलिस, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर चलाया, जो हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत पर डॉक्टर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल का हाल जानने के लिए कठुआ के विधायक भरत भूषण भी अस्पताल पहुंचे हैं।
ये लोग हुए घायल
ज्योति देवी, उम्र 40 साल, पत्नी पवन कुमार, निवासी अम्ब्ली सुम्ब, सांबा।
रितु देवी, उम्र 40 साल, पत्नी राज कुमार, निवासी सांबा।
रितु देवी, उम्र 45 साल, पत्नी सेठी राम, निवासी सांबा।
सेठी राम, उम्र 52 साल, पुत्र ज्ञान चंद, निवासी सांबा।
आशा रानी, उम्र 46 साल, पत्नी यश पॉल, निवासी सांबा।
भूमिका, उम्र 16 साल, पुत्री पृथ्वी राज, निवासी सांबा।
यश वर्धन बड्याल, उम्र 19 साल, पुत्र चंद्र शेखर, निवासी सांबा।
मुनीश बड्याल, उम्र 27 साल, पुत्र राम नारायण, निवासी सांबा।
चंद्र शेखर, उम्र 50 साल, पुत्र शुभ कुमार, निवासी सांबा।
सुजाता देवी, उम्र 50 साल, पत्नी राम नारायण, निवासी सांबा।
मधु देवी, उम्र 40 साल, पत्नी चंद्र शेखर, निवासी सांबा।
अभिमन्यु, उम्र 16 साल, पुत्र अनिल कुमार, निवासी सांबा।
प्रत्यक्ष, उम्र 13 साल, पुत्र तरसम लाल, निवासी सांबा।
अनिकश, उम्र 14 साल, पुत्र अनिल कुमार, निवासी सांबा।
रानो देवी, उम्र 70 साल, पत्नी सैन दास, निवासी पंथी, सांबा।
कमला देवी, उम्र 46 साल, पत्नी राधा श्याम, निवासी सांबा।
उषा देवी, उम्र 40 साल, पत्नी पवन शर्मा, निवासी विजयपुर।
दिया शर्मा, उम्र 12 साल, बेटी विक्की, निवासी डिंगांब।
रीशा देवी, उम्र 23 साल, बेटी बिशन सिंह, निवासी सांबा।
विद्या देवी, उम्र 51 साल, पत्नी अमीर चंद, निवासी सांबा।
शीला देवी, उम्र 66 साल, पत्नी राजकुमार, निवासी विजयपुर।
वरिंदा, उम्र 17 साल, बेटी चंद्र शेखर, निवासी सांबा।
सुनीता देवी, उम्र 60 साल, पत्नी मनोहर लाल, निवासी सांबा।
पायल, उम्र 15 साल, बेटी राधा श्याम, निवासी सांबा।
रमेश कुमार, उम्र 25 साल, बेटा फकीर चंद, निवासी सांबा।
तुरंत चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की टीम गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाकी घायलों का इलाज जारी है और कई की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने हादसे का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ड्राइवर की लापरवाही और सड़क की स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
पहाड़ी रास्तों पर बढ़ता खतरा
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा की चिंता को उजागर करता है। संकरी सड़कें, तीखे मोड़ और लापरवाही अक्सर ऐसे हादसों की वजह बनते हैं। प्रशासन के लिए यह जरूरी हो गया है कि इन मार्गों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए।
कठुआ का यह हादसा श्रद्धालुओं के लिए एक दर्दनाक घटना बन गया। जहां लोग आस्था के साथ मंदिर जा रहे थे, वहीं रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। राहत की बात यह है कि सभी घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।